Deepika Padukone बनी Louis Vuitton की इंडियन ब्रांड एंबेसडर; जाहिर की खुशी
Deepika Padukone बनी Louis Vuitton की इंडियन ब्रांड एंबेसडर; जाहिर की खुशीदीपिका पादुकोण, जो कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल में जूरी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने हाल ही में Louis Vuitton occasion में अपनी जगह बनाई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। एक्ट्रेस फिल्म 'ओम शांति ओम' से लेकर 'गहराइयां' तक में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के बीच छाई रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस को कान्स फेस्टिवल में जूरी बनने का मौका मिला है। बता दें बाजीराव मस्तानी स्टार Louis Vuitton की पहली इंडियन ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। इस खबर को मिलते ही फैंस में भी उत्साह देखा जा रहा है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में Louis Vuitton के 2023 क्रूज़ शो में भाग लेते हुए रेड कार्पेट पर कदम रखा। शानदार कार्यक्रम के लिए एक्ट्रेस ने एक नया मुकाम हासिल किया है, जिसकी खबर मिलते ही फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।दीपिका ने शेयर की खुशखबरी
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने बिजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इस खबर को शेयर करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में पोज भी दिए हैं बता दें। इस प्रेस रिलीज में लिखा है कि मैसन के साथ कोलैबरेशन के बाद, निकोलस गेस्क्विएर के उपन्यास-प्रेरित प्री-फॉल 2020 कैंपेन में उपस्थिति के साथ, पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने Louis Vuitton के साथ अपनी जर्नी का एक रोमांचक अध्याय शुरू किया।
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस लाइट मेकअप में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर में बड़े साइज का जैकेट पहना हुआ है। साथ ही ब्राउन कलर में स्टाइलिश बूट पहनी हुई दिखी। इससे पहले, बड़े ब्रांड के साथ जुड़कर खुश हुई अभिनेत्री ने वोग इंडिया को बताया कि वह वास्तव में एक बहुत ही व्यावहारिक व्यक्ति हैं, लेकिन खबर सुनने के बाद उन्होंने मजाक में कहा यह वास्तविक है या नहीं।

Comments
Post a Comment